Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpनगर पालिका में होगा पीएम के बांसवाड़ा दौरे का लाइव प्रसारण

नगर पालिका में होगा पीएम के बांसवाड़ा दौरे का लाइव प्रसारण


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के अवसर पर आयोजित होने वाली आम सभा का लाइव प्रसारण गुरुवार को देवली की नगर पालिका सभागार में किया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इस लाइव प्रसारण में नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और आम नागरिक मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा में 1.8 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d