Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration"शहरी सेवा शिविर" का आमजन, अधिकाधिक लाभ उठाएं

“शहरी सेवा शिविर” का आमजन, अधिकाधिक लाभ उठाएं

“परियोजना निदेशक ने किया निरीक्षण”


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की रैगर समाज धर्मशाला में आयोजित हुए शहरी सेवा शिविर का परियोजना निदेशक स्वायत्त शासन विभाग जयपुर एलएल पहाड़िया ने शनिवार को निरीक्षण किया।

अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि यह शिविर वार्ड संख्या 10 और 11 के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को नामांतरण, पट्टे, भवन तामीर अनुज्ञा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। परियोजना निदेशक ने आमजन से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूटों का लाभ उठाएं।

इस दौरान सुमित कुमार खोरवाल सहायक अभियंता, प्रियांश विजय कनिष्ठ अभियंता, महमूद अली सहायक प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिका देवली मय स्टाफ और अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

नाबालिग पर धर्मपरिवर्तन कर निकाह का दबाव, बचाव करने आएं कोचिंग संचालक को जमकर पीटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d