Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationभ्रष्टाचार के आरोप में फंसे प्रशासक पदमुक्त

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे प्रशासक पदमुक्त


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत ईटूंदा, पंचायत समिति जहाजपुर के प्रशासक (पूर्व सरपंच) अन्नू सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उन्हें रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। इसे लेकर पिछले दिनों आदेश जारी हुए। आदेश अनुसार अन्नू सिंह मीणा पर परिवादी गोविन्द प्रसाद हरिजन के सफाई कार्य के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग करने का आरोप था। एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया, जिसके बाद अन्नू सिंह मीणा को गत 9 जुलाई को 24 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या दर्ज की गई थी। वर्तमान में प्रशासक मीणा न्यायिक अभिरक्षा में हैं। राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय विभागीय आदेश क्रमांक 13524345 की पालना में लिया गया है। इस आदेश के बाद अन्नू सिंह मीणा को ग्राम पंचायत ईटूंदा के प्रशासक के पद से हटा दिया गया है।

Oplus_16908288

यह आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच), त्रिलोक चंद मीणा द्वारा जारी किया गया है। इसके बाद बुधवार को जिला कलक्टर भीलवाड़ा ने भी पद मुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। वही उपसरपंच धर्मेंद्र कंजर को प्रशासक नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d