Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगोधन से बनाया गिरिराज धरण का स्वरूप, सामूहिक पूजा की

गोधन से बनाया गिरिराज धरण का स्वरूप, सामूहिक पूजा की


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गोवर्धन पूजा का पर्व सिरोही में बुधवार को उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।

 

ग्रामीण रामदेव धाकड़ ने बताया कि इस दौरान सीतारामजी के मंदिर के ठीक सामने धाकड़ समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर धाकड़ समाज की दर्जनों महिलाएँ और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूजा से पहले, युवाओं द्वारा गोधन (गाय के गोबर) का उपयोग करके भगवान गिरिराज धरण का एक बड़ा भौतिक स्वरूप तैयार किया गया।

उपस्थित लोगों ने श्रद्धा भाव से भगवान गोवर्धन धणी की सामूहिक पूजा-अर्चना की और गिरिराज धरण को नमन किया। महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और सुख-समृद्धि की कामना की। सामूहिक पूजा के सफल समापन के बाद, युवाओं ने वातावरण को उल्लास मय बनाते हुए आतिशबाजी भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d