Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के चांदसिंहपुरा में गुरुवार शाम वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए गाजे-बाजे के साथ घास भैरु की सवारी निकाली गई।
इस दौरान लोक देवता घास भैरू से बीमारियों और आपदाओं से बचाने की कामना की गई। वहीं टैक्टर से खींच कर निकाली गई घांस भैरु की सवारी ने गांव के चारों ओर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में भैरूजी के जयकारों से कस्बे का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सवारी में शामिल महिलाओं ने भैरु जी के मंगल गीत गाए। लोगों ने लोकदेवता घांस भैरु पर पुष्प वर्षा की और सुख-समृद्धि की कामना के साथ तेल भी चढ़ाया। धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप भैरूजी को सुरा भी अर्पित की गई।
यह प्राचीन परंपरा ग्रामीणों की अटूट आस्था का प्रतीक है। इसी तरह देवली क्षेत्र के एजेंसी एरिया में भी बुधवार रात घास भैरू की सवारी निकाली गई।
छोटी सी वजह के कारण बड़े भाई का सिर कुल्हाड़ी से फाड़ दिया, रोंगटे खड़े कर देगी घटना


