Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली का शुक्रवार को फिल्म निर्माता अनीश अर्जुन देव ने भ्रमण किया।

प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि मॉडल विद्यालय देवली में विकास कार्य के लिए निर्माता देव ने विद्यालय का भ्रमण किया। बता दें कि देव जैकी श्रॉफ अभिनीत भूत अंकल, भूत एंड फ्रेंड्स सहित फिल्म के निर्माता रहे हैं। विद्यालय द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने विद्यालय विकास में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
देवली : पटेल नगर में महिला की चेन झपटने का प्रयास

जैसलमेर में फिर बड़ा हादसा, रिसॉर्ट में भीषण आग, 50 सैलानियों की जान पर बन आई, जानिए मामला


