Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveपानी का प्रेशर बढ़ाने की मांग, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन

पानी का प्रेशर बढ़ाने की मांग, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन

अमृत योजना’ भी धरातल पर नहीं’


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली क्षेत्र के नए परिसीमन के वार्ड नंबर 5 प्रदीप नगर के निवासियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि वार्ड में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बिछाई गई पाइप लाइन पिछले करीब 10 माह से खराब पड़ी है। जिसके चलते वार्ड में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप है। इससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्व में राजकुमार मौर्य और वार्डवासियों ने संयुक्त रूप से यह ज्ञापन सौंपते हुए अधिकारियों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की थी। वहीं संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया कि गत 23 अगस्त को जिला कलक्टर को देवली पंचायत समिति में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान भी वार्ड की पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया था। उस दौरान कलक्टर ने अधिकारियों को ‘अमृत योजना’ से प्रदीप नगर को जोड़कर पानी की समस्या को खत्म करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन आज तक यह ‘अमृत जल योजना’ भी धरातल पर नजर नहीं आ रही है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d