Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंत आशाराम बापू की प्रेरणा से सत्संग एवं भंडारा हुआ

संत आशाराम बापू की प्रेरणा से सत्संग एवं भंडारा हुआ


Desk News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत आसाराम बापू की प्रेरणा से विशालपुर में भक्ति, सेवा और सद्भावना से युक्त सत्संग एवं भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ज्योति कंस्ट्रक्शन के संतोष थे।

आयोजन की शुरुआत सत्संग, कीर्तन एवं पवित्र आशारामायण पाठ से हुई, जिसमें ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के बाद बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं तथा निर्धन परिवारों के लिए निशुल्क भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत आशाराम गौशाला निवाई के कार्यकर्त्ता व योग वेदांत समिति के प्रमुख रूप से सुरेश जांगिड़, किशोर गिडवानी, दिलीप गिडवानी, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d