Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुराने पंचायत भवन की जगह सार्वजनिक लाइब्रेरी बनाए

पुराने पंचायत भवन की जगह सार्वजनिक लाइब्रेरी बनाए

ईओ को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अधीन देवली गांव में पुराने पंचायत भवन की जगह नई सार्वजनिक लाइब्रेरी बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को युवाओं ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि गांव में पुराना पंचायत भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में बेकार पड़ा है। वहीं गांव में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन के लिए शांत और सुव्यवस्थित स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ज्ञापन में मांग की है कि यदि इस भवन पर नई सार्वजनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाए तो यह उपयोगी होगा। ज्ञापन सौपने में अजय सिंह शक्तावत, हरिओम शेखावत, अजय सैनी, गोपाल, सुरेश, संपत, नंदलाल माली आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d