Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं ऊँटों का बीमा निःशुल्क किया जा रहा है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए जनाधार कार्ड धारक पशुपालक 21 नवम्बर से मोबाइल एप ManglaPashuBima Yojana 25-26 या पोर्टल पर ईमित्र के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फहीम अख्तर ने बताया कि पंजीकरण ‘पहले आओं पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा, लिहाजा पशुपालक जल्दी पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था नहीं है। ऑनलाइन ही पंजीकरण कराना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी पशुपालन विभाग की वेबसाइट या राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विदेशी पर्यटकों ने सलमान खान की फ़िल्म के गाने पर किया डांस, हैरान कर देगा वीडियो


