सीताराम सेन अध्यक्ष मनोनीत
Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सेन समाज विकास समिति (पूरब्यान चारों चौताला) राजमहल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है।
विकास समिति के कोषाध्यक्ष रामनिवास सेन ने बताया कि सीताराम सेन (पुवालिया) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी में देवली गांव निवासी रामनिवास सेन को कोषाध्यक्ष, रामपुरिया निवासी लादू सेन को उपाध्यक्ष, अमरवासी निवासी सुनील सेन को प्रवक्ता, चारनेट निवासी गुलाबचंद सेन को सचिव, फागी निवासी नवरतन सेन को संगठन मंत्री और टोडारायसिंह निवासी दशरथ सेन को महामंत्री मनोनीत किया गया है। इस दौरान कार्यकारिणी विस्तार के साथ-साथ समाज के विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



