तैयारी शुरू, श्री चंद्रप्रभु मंदिर का होगा आयोजन
Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज की बैठक का आयोजन पिछले दिनों हुआ। इसमें सर्वसम्मति से श्री मज्जेिनेन्द्र चौबीसी एवं पंचबालयती जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
श्री चंद्र प्रभु मण्डल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ़ ने बताया कि अगले वर्ष 6 से 11 फरवरी 2026 तक पंच कल्याण महोत्सव मनाना तय हुआ। यह आयोजन विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। बैठक में पंचकल्याण की कमेटी बनाने के लिए प्रस्ताव पास हुआ। इसमें संरक्षक श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जैन सर्राफ को बनाया गया। इसी तरह संरक्षक बृजमोहन जैन सर्राफ एवं अशोक जैन सर्राफ को भी बनाया गया।
इसमें समाज के 16 संरक्षक बनाए गए। जबकि अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (मोतीपुरा), मंत्री अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार जैन, सहकोषाध्यक्ष मुकेश जैन एवं 18 जनों को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह संयोजक राजेश, लक्की, पंकज जैन सर्राफ को बनाया गया और महामंत्री ललित कुमार जैन, सहमंत्री दिनेश कुमार जैन, प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार जैन को बनाया गया। पंचकल्याण महोत्सव समिति को कार्यक्रम से जुडी हुई सभी समितियो का गठन करने के लिए कहा गया।
लेकिन कार्यक्रम स्थल का निर्धारण अभी बाकी है।


