Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर : उपचार और टीकाकरण किया

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर : उपचार और टीकाकरण किया


Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली की ओर से डीन डॉ. आरएस राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में श्रीसांवरिया सेठ गौशाला में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा।

Oplus_16908288

शिविर पशु चिकित्सालय संकुल प्रभारी डॉ. राहुल चौरसिया की देखरेख में हुआ। यहां कुल 29 पशुओं की जांच और उपचार किया गया। इनमें भैंस, गाय और बकरियां शामिल है। शिविर में दुग्ध ज्वर, अपच, निमोनिया, दूषित आहार से अफारा, कुपोषण, बांझपन, दस्त, जूँ, टिक्स, थनैला , परजीवी जनित रोग, पाचन संबंधित रोग आदि का निदान एवं उपचार किया गया। पशुओं में गर्भावस्था जांच भी की गई। अनुभवी चिकित्सको की टीम द्वारा पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों, टीकाकरण, कृमिनाशन, स्वच्छता एवं समुचित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से 90% से अधिक पशुओं को राहत मिली तथा कई पशुओं को टीकाकरण किया।

शिविर में सहायक आचार्य डॉ. भार्गव, डॉ. मोनिका चौधरी एवं डॉ. तानिया तथा स्नातकीय विद्यार्थियों ने सेवाएं दी।

धौलपुर में पुलिस बनी बेटियों का सहारा, शादी में पुलिस ने दी यह सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d