Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रमुख बीसलपुर बांध से 17 वीं बार बुधवार शाम को नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जल वितरण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
परियोजना के सहायक अभियंता दिनेश बैरवा के अनुसार नहरों से 81 हजार 800 हैक्टेयर फसलें सिंचित होगी। आयोजित बैठक में मौजूद बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता प्रहलाद राय खोईवाल ने बताया कि नहरों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है और 12 दिसंबर को नहरों में पानी छोड़ने का समय तय किया गया, लेकिन किसानों की मांग के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे दाई और बाई दोनों नहर में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है।



