Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअस्पताल से मृतका के आभूषण चोरी, दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अस्पताल से मृतका के आभूषण चोरी, दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पिछले दिनों हुआ था हादसा


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली में पिछले दिनों इलाज के दौरान मृतक महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। मृतका के दामाद ने शुक्रवार को दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ हनुमाननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Oplus_16908288

 

थाना हनुमाननगर को दी गई रिपोर्ट में प्रार्थी शैतान गुर्जर पुत्र सुगना गुर्जर निवासी तसवारिया तहसील जहाजपुर ने बताया कि गत 11 दिसम्बर को अपरान्ह करीब 3 बजे उनकी बड़ी सास गीता देवी पत्नि रतन गुर्जर (निवासी तसवारिया) का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें राजकीय चिकित्सालय देवली लाया गया था। इलाज के दौरान गीता देवी की मृत्यु हो गई और परिजन पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही में व्यस्त थे। इसी दौरान मृतका गीता देवी के गले से दो सोने के छोटे बिस्किट, एक छोटा मान्दलिया और एक मोती सोने का चोरी हो गया। प्रार्थी शैतान गुर्जर ने आरोप लगाया है कि यह चोरी मनीष पुत्र रामराज जाट निवासी मगनपुरा थाना पंडेर और अजीत पुत्र रामराज जाट निवासी मगनपुरा थाना पंडेर जिला भीलवाड़ा ने की है।

प्रार्थी ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति उस वक्त उनकी बड़ी सास के पार्थिव शरीर को इधर-उधर पकड़ रहे थे और संदेह है कि चोरी करने के तुरंत बाद वे हॉस्पिटल से गायब हो गए। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि ये दोनों भाई आए दिन चोरियाँ करते हैं। पुलिस थाना हनुमाननगर ने प्रार्थी शैतान गुर्जर की उक्त रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d