Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News63 व स्थापना दिवस मनाया, कई कार्यक्रम हुए

63 व स्थापना दिवस मनाया, कई कार्यक्रम हुए


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में सोमवार को विद्यालय संगठन का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं शैक्षणिक मूल्यों से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य नवरतन मित्तल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र इंडियन आर्मी में सूबेदार दिलीप सिंह नरुका थे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, तकनीकी ज्ञान, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा अंजुम, हर्षिता जैन व छात्र शादमान ने किया। इस दौरान प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हाउस वाइज़ नृत्य प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका दीप्ति गुप्ता, सुमन कुमारी तथा शिक्षक रणजीत सिंह मीणा का मुख्य योगदान रहा। समापन पर प्रधानाध्यापक डीआर मीणा ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d