Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसूखे पड़े हैं नल, एकमात्र हैंडपंप भी खराब

सूखे पड़े हैं नल, एकमात्र हैंडपंप भी खराब


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड के माताजी के थांवला-बनेडिया कॉलोनी मार्ग पर स्थित एक दर्जन से अधिक घरों में पिछले काफी समय से जलापूर्ति ठप हैं।

Oplus_16908288

जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आ रहा है, वहीं पिछले 10 दिनों से क्षेत्र का एकमात्र हैंडपंप भी खराब पड़ा है। स्थानीय निवासी आशाराम मीणा, बाबूलाल, हंसराज और शोभाराम ने बताया कि विभाग को बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे महिलाओं और बच्चों को दूर से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d