Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंघर्ष समिति ने पूर्व विधायक मीणा को ज्ञापन सौंपा

संघर्ष समिति ने पूर्व विधायक मीणा को ज्ञापन सौंपा


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत की अध्यक्षता में बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में जारी धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

इस दौरान धरना स्थल पर पूर्व विधायक रामनारायण मीणा पहुंचे और धरनार्थियों की समस्याओं से रूबरू हुए, वहीं धरनार्थियों ने पूर्व विधायक रामनारायण मीणा को ज्ञापन सौंपकर विस्थापित होने के पीड़ा से अवगत करवाया। धरनार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के कारण पूर्व में विस्थापित लोगों को पुनः विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। पूर्व में सरकार द्वारा विस्थापितों के साथ किए गए वादे में से कई आज तक भी पूरे नहीं हुए हैं। भूमि आवंटन नीति का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसी प्रकार सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। पूर्व विधायक रामनारायण मीणा ने भी संघर्ष समिति की मांगों को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि विस्थापित पहले से परेशान है और भराव क्षमता बढ़ाने से उनकी परेशानी दोगुना हो जाएगी। मौजूदा सरकार को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया आंखें बंद करके बैठे हैं। यही जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधि की भी है। जिन्हें भी स्थानीय लोगों की बात को आगे तक पहुंचाना चाहिए।

इस दौरान धरना स्थल पर राजबहादुर वर्मा, पूर्व कासीर सरपंच यादराम मीणा, सत्यनारायण सरसड़ी, लक्ष्मी जांगिड़, सुरेंद्र बैरवा, नोरत खीची सहित कई गांवों के लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d