Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकीचड़ एवं गंदगी से ग्रामीण परेशान हुए

कीचड़ एवं गंदगी से ग्रामीण परेशान हुए


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा कस्बे के वार्ड 15 बैरवा मोहल्ला में सड़क पर कीचड़ व गंदगी से परेशान मोहल्लेवासियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर मार्ग जाम की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चे, दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गंदगी से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित घातक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नालियों का सही निर्माण नहीं होने की वजह से कीचड़ सड़क पर फैल रहा है। वार्ड मेंबर हेमराज ने नासिरदा पंचायत को कहीं बार समस्या से अवगत करवा दिया। लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्डवासियों ने पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर केकडी देवली मार्ग जाम किया जाएगा।

Oplus_16908288

इस दौरान टोंक राहुल गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष मुकेश बैरवा, रंगलाल, गोपाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d