Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिभाएँ मोहताज नहीं, उन्हें बस हौसले की ज़रूरत, 400 होनहार सम्मानित

प्रतिभाएँ मोहताज नहीं, उन्हें बस हौसले की ज़रूरत, 400 होनहार सम्मानित


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक के तत्वावधान में रविवार को शास्त्री नगर स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय छठे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य समागम में शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 400 से अधिक प्रतिभाओं तथा 25 भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि निवाई विधायक रामसहाय वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस बीएल नवल ने की। विधायक रामसहाय वर्मा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि “प्रतिभाएं परिचय की मोहताज नहीं होतीं, वे पानी की तरह अपना रास्ता खुद बना लेती हैं, उन्हें केवल उचित हौसले की दरकार है।” वहीं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कुशलता बढ़ानी होगी। समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, सीताराम मौर्य, रामकिशोर रैगर, भानू खोरवाल, लीलावती उदेनिया और पालिका चेयरमैन सोनिया सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।

महासभा जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। समारोह में राजस्थानी संस्कृति की झलक भी दिखी, जहाँ बालिकाओं के नृत्य और बूंदी के कलाकारों के मस्क वादन पर कच्छी घोड़ी नृत्य ने समां बांध दिया। इस दौरान बाबूलाल खटनावलिया, मदन लाल खोरवाल, मोहन लाल सांटीवाल, जयनारायण दबकिया, कानाराम सांटीवाल, बुद्धिप्रकाश दबकिया, शंकुलता वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, नरेन्द्र फुलवारिया, एडवोकेट नोरत मल वर्मा, गजेंद्र बोहरा, हरिराम परसोया, सीता देवी, उमाशंकर ठागरिया, रामकरण वर्मा, मीडिया प्रभारी चेतन वर्मा, पदमचंद सांटीवाल, ओमप्रकाश धवलपुरिया, रामभज वर्मा, सहित समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d