Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में गत 2 दिन पहले 31 दिसम्बर को एक तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। इसे लेकर कालूराम कीर निवासी सीतापुरा थाना दूनी ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि उनकी बेटी और जवाई केकड़ी से नेगड़िया की ओर बाइक पर आ रहे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान शाम 5 बजे इन दम्पति को नेगड़िया पुलिया के पास एक डंपर चालक ने गफलत और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उनकी पुत्री अंजली कीर के पैर में तीन जगह गंभीर चोट आई हैं, जबकि अंजली के पति व जवाई दीपक कीर निवासी पुरानी केकड़ी, जिला अजमेर को भी शरीर पर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को देवली अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां से गंभीर हालत के चलते अंजली को निजी अस्पताल रेफर कर किया गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ परिजनों की रिपोर्ट पर देवली थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


