Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय परिसर में विराजमान श्री सांवरिया सेठ मंदिर में रविवार को अमावस के मौके पर भंडार खोला गया।
इस दौरान गणना समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भंडार से प्राप्त राशि की गिनती की गई। इस गणना में 15 हजार 212 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा यहां एक चांदी का छत्र भी भेंट किया गया। गणना में मंदिर ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सत्यनारायण सेन, अमित हाड़ा, राजेश जैन, कर्ण सांगवान, प्रीति सांगवान और पुजारी राजकुमार शर्मा भी उपस्थित थे। अमावस के मौके पर सांवरिया सेठ का मनमोहक श्रृंगार भी किया गया।



