Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरामी देवी नर्सिंग संस्थान में स्पोर्ट्स एवं कल्चरल वीक शुरू

रामी देवी नर्सिंग संस्थान में स्पोर्ट्स एवं कल्चरल वीक शुरू


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित रामी देवी नर्सिंग संस्थान में सोमवार को स्पोर्ट्स एवं कल्चरल वीक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल, डॉ. कल्पना जिंदल और न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने फीता काटकर की।

इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. महेश जिंदल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का होना आवश्यक है। उन्होंने खेल को अनुशासन और टीम भावना सीखने का बेहतरीन माध्यम बताया। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना जिंदल ने छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आउटडोर एक्टिविटीज की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राघव जिंदल ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खेल सप्ताह की औपचारिक शुरुआत की।

संस्था प्रधान डॉ. मुरारी लाल धाकड़ और डॉ. चंदू भारद्वाज ने बताया कि इस खेल सप्ताह के दौरान क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और रस्साकशी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें संस्थान की अलग-अलग टीमों ने खूब पंजीकरण कराया है। आगामी दिनों में खेलों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस दौरान डॉ. नवनीत चौधरी, संस्थान के शिक्षक, स्टाफ और बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d