Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni News10 दिवसीय संगीतमय श्रीदेवी भागवत कथा का शुरू

10 दिवसीय संगीतमय श्रीदेवी भागवत कथा का शुरू


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में गुप्त नवरात्रि को लेकर सोमवार से 10 दिवसीय संगीतमय श्रीदेवी भागवत कथा का विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ।

आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। मंगल कलश धारण किए महिलाएं और भक्ति भजनों पर झूमते श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंचे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण हो गया। आयोजन समिति ने बताया कि दुणजा माता मंदिर में परिसर में आयोजित होने वाली इस कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा।

लालसोट निवासी व कथावाचक विनोद जोशी द्वारा गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन देवी महात्म्य, शक्ति उपासना और धर्म के महत्व पर संगीतमय प्रवचन दिए जाएंगे। कथा के प्रथम दिन देवी की महिमा का गुणगान किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। आगामी दस दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

विज्ञापन-:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d