Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र की देवपुरा ढाणी में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है, जहाँ हाल ही में सीसी रोड का निर्माण तो कर दिया गया।
लेकिन पानी निकासी के लिए नालियां बनाना भूल गए। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा होकर वापस लोगों के घरों में घुस रहा है और पूरे मोहल्ले में कीचड़ व गंदगी है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्थानीय निवासियों में मौसमी बीमारियों का डर है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द नाली निर्माण करवाकर राहत देने की मांग की है।




