Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्वतंत्रता सेनानी परिवारों का किया सम्मान

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का किया सम्मान


Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ब्लॉक व नगर कांग्रेस देवली के तत्वावधान में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने 30 जनवरी 1948 की घटना को आतंकवादी घटना बताते हुए गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को याद किया। इस दौरान राष्ट्रपिता सहित शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल और सुभाषचंद्र बोस सहित अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों को माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में स्वतंत्रता सेनानी गोवर्धन गोयल के पुत्र नरेंद्र गोयल, रामलाल सेन के पौत्र अरविंद सेन, आजाद हिंद फौज के सुब्राति के पौत्र शाबिर अली, शहीद सोहनलाल वर्मा की पत्नी देवजी व पुत्र दिनेश कुमार तथा शहीद मोतीलाल मीणा की पत्नी इंदु देवी व पुत्र लोकेश कुमार मीणा शामिल थे। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यहां ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, मोतीलाल ठागरिया, बन्नालाल वर्मा, सत्यनारायण बुलिया, बेणीप्रसाद टांक, सत्यनारायण सरसडी, रामनिवास मीणा, मुकेश गर्ग, सोहनलाल , फूलसिंह मीणा, संगठन महामंत्री सम्मी रंगरेज, उपाध्यक्ष टीकम सेन, सम्पत सुवालका, अब्दुल हमीद, राहुल सुवालका, सजग, राजू पाठक, अशोक वर्मा सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d