Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में शुक्रवार को रेगर समाज की बैठक में धर्मशाला के पास स्थित करीब 70 वर्ष पुराने कुएं और खाली भूमि के जीर्णोद्धार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने इसे समाज की धरोहर बताते हुए जल संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए इसकी साफ-सफाई व आवश्यक निर्माण कार्य कराने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व वार्ड पार्षद प्रहलाद रेगर, राधेश्याम, लाभचंद, नोरतमल, कमलेश, भंवरलाल, कानाराम और राकेश कुमार रेगर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। समाज की इस पहल से ऐतिहासिक कुआं पुनः उपयोगी बनेगा और आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिलेगा।



