Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बुधवार को सिरोही गांव में सर्व हिंदू समाज की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर हिंदू समाज को एकजुट होने को कहा गया।

इस दौरान सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने कलश धारण कर तालाब की पाळ स्थित देवनारायण मंदिर से शुरू होकर समूचे गांव में होते हुए देहलवाल मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया। कार्यक्रम संयोजक पानमल ने बताया कि इस दौरान जात जात-पात छोड़कर हिंदू समाज एकत्रित व संगठित नजर आया, वहीं कार्यक्रम के दौरान वसुदेव कुटुंबकम का मंत्र गूंजता रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवा भारती के रतनलाल ने कहा कि हिंदुओं को जाति पाती से ऊपर उठकर संगठित होना होगा। वहीं अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण करना होगा। संयुक्त परिवार में रहते हुए प्रतिदिन पड़ोस के मंदिर में होने वाली आरती में सम्मिलित होने का प्रयास करें, इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की उत्पत्ति होती है। कार्यक्रम का समापन मां भारती की आरती के साथ हुआ।




