Desk News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बिना नम्बर प्लेट के संचालित अवैध वाहनों के विरुद्ध 2 फरवरी से टोंक में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी सम्पतराम वर्मा के नेतृत्व में अभियान के दौरान जिले में बिना नम्बर प्लेट एवं बीमा व फिटनेस के अवैध परिवहन करने वाले ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के उड़नदस्तों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 53 वाहनों के चालान बनाकर सीज किए गये तथा 1.64 लाख रुपए की प्रशमन राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान जारी रहेगा।



