Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेजाजी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा : काव्य रस में डूबे श्रोता

तेजाजी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा : काव्य रस में डूबे श्रोता


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के मालेड़ा ग्राम पंचायत के बड़ला गांव में तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ‘एक शाम तेजाजी के नाम’ भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।

योगेश योगिराज के संचालन में हुए इस कार्यक्रम का आगाज लाड़ली लाड की सरस्वती वंदना से हुआ। सम्मेलन में आशीष राज ने राजस्थानी गीतों और नवीन जैन ‘नव’ ने तेजाजी की महिमा व सत्यवादिता पर काव्य पाठ किया। मनीष सुखवाल ने हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं प्रभु प्रभाकर ने छंदों के माध्यम से वाहवाही लूटी। मुकेश महाकाल ने बंगाल हिंसा पर ओजस्वी रचनाएं पढ़ीं, तो मनीष राज बादल ने तेजाजी के चरित्र पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। मोहन पुरी ने आधुनिकता के ढोंग पर प्रहार किया और संचालक योगेश योगिराज ने बेटियों को सशक्त बनने की प्रेरणा दी। देर रात तक चले इस आयोजन का समापन स्थानीय सरपंच के धन्यवाद व्यक्त करने के साथ हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d