Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली और दूनी में कार्रवाई, लाखों रुपए के मादक पदार्थ बरामद

देवली और दूनी में कार्रवाई, लाखों रुपए के मादक पदार्थ बरामद


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने जिले को नशामुक्त करने के अभियान के तहत शनिवार को एक और सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने दूनी और देवली थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की है।

वहीं काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूनी थाना क्षेत्र में राजमहल के पास टीम ने एक संदिग्ध क्रेटा कार का पीछा कर उसे रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 7 लाख रुपए कीमत का 45 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो आरोपियों रामरतन जाट और नरेन्द्र सिंह निवासी जोरावरपुरा थाना बोराड़ा (अजमेर) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी लाम्बाहरिसिंह, मालपुरा और टोंक क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है। दूसरी कार्रवाई देवली थाना क्षेत्र में जयपुर चुंगी नाके के पास की गई। यहाँ पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली।

जिसके पास से करीब 5 लाख रुपए बाजार मूल्य की 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला के पास से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े 8 हजार 460 रुपए की नकदी भी बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला द्वारा लंबे समय से देवली शहर और आसपास के इलाकों में स्मैक की सप्लाई की जा रही थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में टीम के साथ देवली और दूनी पुलिस ने भी सहयोग किया। इसी तरह टीम ने डिग्गी क्षेत्र में भी तीन आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपए की कीमत की 5.11 ग्राम स्मेक बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d