Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साह और उमंग के साथ समापन किया गया।

जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, शतरंज और कबड्डी जैसी स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। समापन समारोह के दौरान महाविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल, डॉ. बीएस मीणा, डॉ. दयाशंकर मीणा, डॉ. आरसी सावल, चेतना सिंहल, राजूलाल धाकड़, किंकर सिंह, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, अविनाश जांगिड़, सरदार चौधरी, चंद्र प्रकाश शर्मा, सोहन यादव, राजेन्द्र कुमार और शिव राम धाकड़ सहित थे।




