Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpआत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएगा मोर्चा

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएगा मोर्चा


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के अलका गोखरू भवन में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘श्रमिक संवाद सम्मेलन’ हुआ।

जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए श्रमिकों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर संभाग प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राजस्थान सरकार श्रमिकों व ग्रामीणों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें।

जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया और कहा कि लघु उद्योगों व स्वरोजगार को मिलने वाले प्रोत्साहन से ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। सम्मेलन में मॉनिटरिंग प्रभारी महावीर कुमार, जिला महामंत्री छीतर लाल डागर, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर, पूर्व सरपंच भंवर लाल जाट और ओम प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व श्रमिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d