Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलवामा हमले की बरसी पर देवली में शनिवार को बजरंग दल नगर इकाई द्वारा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान नगर के कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर और गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर ब्लैक डे मनाया। यहां भूतपूर्व सैनिक रामेश्वर लाल मीणा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक राजू सरकार और नगर संयोजक गोविंद राव ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके शौर्य को नमन किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने में सह संयोजक कपिल जांगिड़, नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख दीपक मेघवंशी, खेमचंद कोली, कमल मेहता, भूपेश वर्मा, शुभम पाल, सुमित भारिया, आशीष खटीक, विक्की रावल, बुद्धि प्रकाश शर्मा, आत्माराम सैनी, शिवराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



