Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के कनवाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा की अध्यक्षता में आँवा मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
सांसद हरिश्चंद्र मीणा एवं पीसीसी के निर्देशानुसार आयोजित इस सभा का मुख्य उद्देश्य “मनरेगा अभियान संग्राम” के तहत केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करना रहा। मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौधरी सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने केंद्र सरकार के निर्णयों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। आगामी पंचायतीराज चुनावों में पार्टी की मजबूती का संकल्प लेने के साथ ही, राष्ट्रभक्ति की विचारधारा के अनुरूप पुलवामा हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व प्रधान नाथूलाल चौधरी का निधन
देवली पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं गुराई के पूर्व सरपंच रहे व कांग्रेस नेता नाथूलाल चौधरी (85) का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर सहित कई नेताओं ने आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। करीब 15 वर्ष सरपंच और 8 वर्ष प्रधान रहकर काम किया था।



