Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा क्षेत्र के हिसामपुर मंडल में राणक्या बालाजी स्थान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
संत राम विनय दास महाराज ने गौसेवा, सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सुरेंद्र नामा ने पंच परिवर्तन स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इन परिवर्तनों से युवा पीढ़ी को नई दिशा और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में नासिरदा उपखंड कार्यवाह लक्ष्मण धाकड़, हिसामपुर मंडल कार्यवाह देवराज गुर्जर और खंड शारीरिक प्रमुख कुलदीप सेन उपस्थित थे। साथ ही बुद्धि प्रकाश नामा, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष खुशीराम धाकड़ एवं श्रीराम धाकड़ सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली औऱ मंगल गीत गाए।


