Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरएलपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ग्राम ठगरिया कॉलोनी के निवासियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पिछले 20 दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की है।


ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और गांव में अन्य कोई जल स्रोत नहीं होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बीसलपुर परियोजना के कनिष्ठ अभियंता को बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने के दौरान कुशाल कुमार मीणा के साथ दुर्गेश मीणा, सुनील मीणा, रतन मीणा, बाबूलाल मीणा, राकेश, दिनेश सहित ठगरिया कॉलोनी के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन ठीक कर जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।


