Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाह-ए-रमजान की रौनक, दावत-ए-इफ्तार

माह-ए-रमजान की रौनक, दावत-ए-इफ्तार


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र माह-ए-रमजान के दौरान शहर की मस्जिदों में इबादत और तिलावत के साथ सामूहिक इफ्तार की धूम है।

जामा मस्जिद में शाहरुख कुरैशी, आदिल कुरैशी व ईमान कुरैशी की ओर से रोजेदारों के लिए सामूहिक खाने का प्रबंध किया गया। वहीं एजेंसी मस्जिद में गोल्डन माइंस मैनेजर अख्तर सनाउल्लाह पठान द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर मौलाना अनस गुजराती ने रोजे की अहमियत बताते हुए इसे महज भूख-प्यास नहीं, बल्कि खुदा की इबादत और मानवीय अहसास का जरिया बताया।

समाज सदर सलीम पठान, हारून अंसारी और शानू ने बताया कि मगरिब की नमाज के बाद विशेष दुआएं मांगी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d