Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpस्थानीय विधानसभा क्षेत्र में 13 पुलियाओं के लिए 3.55 करोड़ मंजूर

स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में 13 पुलियाओं के लिए 3.55 करोड़ मंजूर


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई 13 पुलियाओं के निर्माण के लिए विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर 3 करोड़ 55 लाख रुपए की मंजूरी मिली हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के चीफ़ इंजीनियर द्वारा इन पुलियाओं के निर्माण की स्वीकृति जारी की हैं। विधायक कार्यालय की सूचना के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के सरोली मोड़ से दूनी पुलिया के निर्माण के लिए 40 लाख रूपए, संथली से आकोड़िया 20 लाख, गैरोली से मुगलाना 20 लाख, रामथला से बीजवाड़ 30 लाख, राजमहल से लाखोलाई 45 लाख, घाड़ से खरोई 17 लाख, आंवा से गुलाबपुरा 20 लाख, कनवाड़ा से बाड़ोली 30 लाख रुपए की स्वीकृति हुई।

इसी तरह आंवा से फतेपुरा 35 लाख, स्यावता से खेरलीकुई 30 लाख, चंदवाड़ से लक्ष्मीपुरा 25 लाख, दूनी से मुगलाना 25 लाख, राजमहल से काकोड़िया 18 लाख रूपए की मंजूरी मिली हैं। गौरतलब हैं कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा पुलियाओं के नवीनीकरण व मरम्मत करवाने को लेकर गर गुरुवार को विधायक गुर्जर ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मांग उठाई थी। क्षेत्र में 15 पुलियाओं के पुनर्निर्माण के लिए पूर्व में 17 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी होने के बाद अब 13 पुलियाओं के लिए 3.55 करोड़ रुपए की और मंजूरी मिली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d