Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि व्यापारियों द्वारा होली के अवकाश के निर्णय के चलते 3 मार्च मंगलवार को मंडी में कृषि जिंसों का क्रय-विक्रय पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मंडी में किसी भी प्रकार का नीलामी कार्य नहीं होगा।



