Jahazpur News 2 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा शाखा द्वारा संचालित ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को बैठक हुई।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर नई नियुक्तियां करते हुए कार्य योजना पर चर्चा की गई। बैठक में संभाग अध्यक्ष (युवा) देवेंद्र डाणी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी तथा जहाजपुर विधानसभा प्रभारी प्रशांत अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने सभी से शीघ्र अपनी टीम गठित कर पूरे जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के मूल विचार “शुरुआत अपने घर से” को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने परिवार के सभी सदस्यों को ‘वैश्य मित्र’ के रूप में जोड़ने की बात कही गई।
बैठक में पंकज सर्राफ, भागचंद राठी, सौरभ जैन, अखिल मूंदड़ा, प्रवीण जैन, नवीन जैन, राहुल बंब और प्रहलाद सिंहल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


