Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगौशाला के नाम पर वसूली और कुप्रबंधन का आरोप

गौशाला के नाम पर वसूली और कुप्रबंधन का आरोप

ग्रामीणों ने एसडीओं को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​देवली क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपकर सिरोही में गौशाला के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में बताया कि संचालक द्वारा गौशाला खोलने के नाम पर क्षेत्रवासियों से लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई, जिसका उपयोग वे अपने स्वार्थ और सुख-सुविधाओं के लिए कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गायें भूख और प्यास से तड़पकर दम तोड़ रही हैं और वहां चारे-पानी की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं है। हाल ही में कुछ गायों ने यहां दम तोड़ा है। मृत गायों की बदबू से मामले का पता लगा। इसके अलावा लोगों के पैसों से खरीदी गई गौशाला की जमीन को भी संचालक द्वारा स्वयं के नाम करवाने और विरोध करने वालों को धमकाने का दावा किया गया है।

सभी क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान शंकरलाल, अभिषेक, दीपक गोयल, मोहित और विष्णु सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने जांच का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d