Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskघर-घर महकी ठंडे पकवानों की खुशबू, सुबह लगेगा भोग

घर-घर महकी ठंडे पकवानों की खुशबू, सुबह लगेगा भोग


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शीतला माता की उपासना और आरोग्य के पर्व शीतला सप्तमी को लेकर इस बार भले ही तिथियों का गणित थोड़ा उलझा हुआ रहा, लेकिन श्रद्धा के रंग में कोई कमी नहीं आई है।

शहर से लेकर गांवों तक मंगलवार को महिलाएं पकवान बनाने में जुटी रहीं। रसोई में सुबह से ही पुए, पकौड़ी, दही-बड़े और पापड़ फ्राई की सरगर्मी दिखाई दी। पारंपरिक मीठा और नमकीन ओल्या तैयार किया गया। दरअसल बुधवार की सुबह माता को बासी भोजन (ठंडा भोग) अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन ताजा भोजन न बनाकर एक दिन पहले बना हुआ भोजन करने का विधान है, जिसे स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी लाभकारी माना गया है। देवली के छतरी चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बुधवार तड़के से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। महिलाएं माता की विधिवत पूजा कर उन्हें शीतल पकवानों का भोग लगाएंगी और परिवार के आरोग्य की दुआ मांगेंगी।

हालांकि इस वर्ष तिथि मतभेद के कारण रविवार और सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में पूजा संपन्न हो चुकी है, लेकिन शहर में महिलाओं का बड़ा वर्ग बुधवार को ही पारंपरिक श्रद्धा के साथ बासोड़ा पर्व मना रहा है। इस दौरान अपनों और परिचितों को आमंत्रित कर ठंडा भोजन कराने की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d