Deoli News 11 मार्च दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर मंदिर देवली में 12 मार्च को श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

समाज के विशाल जैन ने बताया कि इसे लेकर सुबह श्रीजी की शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए श्रावकों में से लाटरी के द्वारा पात्र का चयन होगा। इसके बाद भगवान आदिनाथ स्वामी का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा चयनित परिवार के सदस्यों के द्वारा की जाएगी। वहीं सामुहिक पूजा एवं आदिनाथ विधान का कार्यक्रम भी होगा। सांयकाल 48 दीपक प्रज्वलन के द्वारा णमोकार एवं भक्तामर स्तोत्र होगा। यह सभी कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों, त्रिशला महिला मंडल, महावीर नवयुवक मंडल के सदस्यों का सहयोग से किया जाएगा।




