Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रवेश प्रक्रिया शुरू, 14 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन

प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 14 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवली (पुराना गर्ल्स स्कूल, पीर बाबा के पास) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक से 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभिभावक निर्धारित समयावधि में शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय चयन के लिए कोड 222169 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र भरने की अवधि 14 से 23 मार्च तक रहेगी, जिसके बाद प्राप्त आवेदनों की सूची और कक्षावार रिक्तियों की जानकारी 24 मार्च को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 25 मार्च को आयोजित होगी और चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची 27 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी। विद्यालय में नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d