Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजहाजपुर में 66 प्रकरणों का निस्तारण हुआ

जहाजपुर में 66 प्रकरणों का निस्तारण हुआ


Jahazpur News 14 मार्च (मोहम्मद आजाद नेब) न्यायालय परिसर जहाजपुर में साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। तालुका सचिव राहुल पारीक के अनुसार राजीनामा योग्य मामलों के निपटारे के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था।

पहली बेंच की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव चौधरी ने की, जिसमें सदस्य के रूप में अधिवक्ता बद्रीलाल मीणा शामिल थे। दूसरी बेंच की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्का यादव ने की, जिसमें सदस्य के रूप में उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर मौजूद रहे। ​इस लोक अदालत के दौरान एसीजेएम कोर्ट के 47 और जेएम कोर्ट के 19 न्यायिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही बैंकिंग सेवा, बिजली विभाग और राजस्व विभाग के प्री-लिटिगेशन मामले भी सुलझाए गए। अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र तुनगारिया ने परिवहन विभाग के ई-चालान और आबकारी विभाग के मामलों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस दौरान में राहुल पारीक, आत्माराम गुर्जर, अंगद मीणा, दिनेश मीणा, राकेश कुमार, रईस मोहम्मद, बनवारीलाल मीणा और शरीफ मोहम्मद का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d