Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में जिला स्तरीय 'एक जिला एक उत्पाद' प्रदर्शनी शुरू

देवली में जिला स्तरीय ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी शुरू


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन टोंक द्वारा स्थानीय उत्पादों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार से एक होटल में पांच दिवसीय जिला स्तरीय ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) प्रदर्शनी का आगाज हुआ।

Must Read : हाईवे पर सफर हुआ थोड़ा महंगा, एनुअल फास्टैग की फीस बढ़ी

रिको संघ अध्यक्ष देवली कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र टोंक के तत्वावधान में आयोजित यह प्रदर्शनी 19 मार्च तक चलेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के चयनित उत्पाद ‘स्लेट स्टोन’ को एक बड़ा बाजार और पहचान उपलब्ध कराना है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से टोंक जिले के स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और उत्पादों के विपणन का सीधा अवसर प्राप्त हो रहा है।

प्रदर्शनी में स्लेट स्टोन के विभिन्न आकर्षक रूपों के साथ-साथ जिले की हस्तनिर्मित वस्तुएं, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय स्तर पर निर्मित अन्य उपयोगी उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थानीय पहचान मजबूत होगी और उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास सफल होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d