Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजल संकट, लोगों ने जलदाय विभाग में दिया ज्ञापन

जल संकट, लोगों ने जलदाय विभाग में दिया ज्ञापन


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी में कथित तौर पर पिछले एक महीने से जारी गहराते जल संकट से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के अभियंताओं को ज्ञापन सौंपा है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि गर्मी के बीच पानी की सप्लाई सुचारू न होने से महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। बढ़ती तपिश के साथ पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द जलापूर्ति दुरुस्त करने और पेयजल समस्या से स्थाई निजात दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d