Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk19 मार्च से नवरात्रा शुरू, मीन लग्न और अभिजित मुहूर्त में होगी...

19 मार्च से नवरात्रा शुरू, मीन लग्न और अभिजित मुहूर्त में होगी घट स्थापना


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित क्षेत्र में बसंतीय नवरात्रा का पर्व 19 मार्च से हर्षोल्लास के साथ शुरू होगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुरुवार सुबह 06:53 बजे से प्रारंभ हो रही है, जिसमें उदय व्यापिनी तिथि के साथ घट स्थापना की जाएगी।

मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक है। घट स्थापना के लिए सुबह 6:54 से 07:50 बजे तक का मीन लग्न का समय सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। इसके अतिरिक्त दोपहर 12:11 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त में भी पूजन किया जा सकेगा। वहीं 19 मार्च को ही विक्रम संवत 2083 ‘रौद्र’ का शुभारंभ होगा, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति और शनि देव रहेंगे। किसानों के लिए यह वर्ष अच्छी फसल और पर्याप्त जल के शुभ संकेत लेकर आ रहा है।

नवरात्रा के दौरान 20, 23, 25 और 26 मार्च को विशेष सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है। अष्टमी तिथि का समापन 26 मार्च को सुबह 11:50 बजे होगा, जिसके उपरांत रामनवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d