Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज देवली की ओर से गुरुवार को गौतम जयंती हर्ष उल्लास व धार्मिक भावना के साथ मनाई गई।

हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली व मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड का आयोजन हुआ। वही 19 मार्च को सुबह हवन हुआ। जबकि अपरान्ह 3 बजे बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन धर्मशाला पहुंची। शाम को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा दसवीं, सीनियर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओ में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व साथ ही एनआईआईटी, सरकारी सरकारी सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। शाम को महर्षि गौतम की आरती के बाद सामूहिक भोज हुआ। समारोह में 16 प्रतिभाओ सहित 26 वरिष्ठ नागरिकों को समान्नित किया गया। इस दौरान कौशल किशोर शर्मा व पूर्व सरपंच अर्पित जोशी भी थे।
इसके अलावा समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी, रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, तुलसीराम शर्मा, दशरथ शर्मा, सत्येंद्र व्यास, रामलक्ष्मण शर्मा समेत मौजूद थे।


